फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं अनूप जलोटा की मां, बेटे से पूछा था जसलीन कौन? भजन सम्राट बोले थे-वह एक भूत है

Fri, 19 Jul 2019 02:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा
भजन सिंगर अनूप जलोटा के फैंस के लिए बुरी खबर है । उनकी मां कमला जलोटा का आज सुबह निधन हो गया है । वो 85 साल की थीं । अनूप की मां पिछले कुछ दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं । निधन की वजह के बारे में अभी पता नहीं लग पाया है । इस बारे में अभी अनूप जलोटा का कोई बयान नहीं आया है ।
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota - फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था । उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वह 59 वर्ष की थी। अनूप पिछले दिनों ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे थे । वहां से उनकी तस्वीर सामने आई थी । इसके अलावा अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी । 
विज्ञापन

3 of 5
anup jalota
इस खबर की पुष्टि अनूप जलोटा के स्पोकपर्सन प्रीतम शर्मा ने की है। जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां कमला जलोटा से मिलने पहुंचे थे। अनूप ने बताया था, 'मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भूत है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।'

4 of 5
anup jalota
अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हुई थीं । जब वो घर से बाहर आए तो उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ता होने की खबर को नकारा था । एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, 'मैं जसलीन मथारू का कन्यादान करूंगा ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota
घर से बाहर आने के बाद अनूप सीधे जसलीन के पिता केसर मथारू से मिलने पहुंचे थे। अनूप और केसर अच्छे दोस्त हैं । अनूप ने केसर मथारू को सारी सच्चाई बताई और कहा कि वो जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं । इसके बाद केसर मथारू ने उनसे कहा, 'हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें