फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी गरेवाल 15 साल बाद फिर खोलेंगी सेलिब्रेटीज की 'पोल', पहले मेहमान रणवीर-दीपिका

Fri, 19 Jul 2019 02:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simi garewal - फोटो : social media
मशहूर अभिनेत्री और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल का सुपरहिट शो ‘रैंडfवू विद सिमी ग्रेवाल’(सिमी ग्रेवाल का अड्डा) फिर से लौटने को तैयार है। कभी स्टार नेटवर्क का प्रीमियम शो रहा ये कार्यक्रम इस बार यू ट्यूब पर प्रसारित होगा। शो की वापसी के पहले एपीसोज के मेहमानरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone
इस बारे में बात करते हुए सिमी ग्रेवाल ने बताया कि शो की वापसी तय हो चुकी है और उनकी टीम इस शो पर पिछले कई महीनों से रिसर्च भी करती रही है। पिछली बार इस शो की वजह से मुझे दुनिया भर से प्यार मिला और मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस बार भी इस शो को उसी तरह अपनाएंगे। सिमी ग्रेवाल के इस शो में कलाकारों से काफी दार्शनिक, प्रेरणादायी और निजी बातें होती हैं। सिमी ने इस शो को कभी गॉसिप शो या विवाद खड़े करने वाला शो बनाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

3 of 5
simi garewal
अमर उजाला से बातचीत में सिमी ने इस बात की पुष्टि की कि उनके शो का पहला एपीसोड देश की सबसे पॉवरफुल जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ होगा। उन्होंने ये भी बताया कि वह सोशल मीडिया के इस शक्तिशाली दौर में भी अपने पुराने शो के हिसाब से ही नया शो बनाने जा रही हैं और इस शो में भी वह किसी तरह के विवादास्पद सवालों से दूर ही रहेंगी।

4 of 5
Simi Garewal
सिमी ग्रेवाल हिंदी सिनेमा की उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें राज कपूर ने बड़े परदे पर लॉन्च किया। उनका पुराने और नए कलाकार काफी सम्मान भी करते हैं और शो के लिए उनके बुलावे पर कभी ना नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Actor Simi Grewal
पहले भी सिमी गरेवाल के चैट शो में अमिताभ बच्चन, जयललिता, ऋतिक रोशन , करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहरुख खान, रेखा जैसे कई बड़े सितारों को देखा जा चुका है । इस बार भी यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई बड़े बॉलीवुड सितारे सिमी के शो में इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें