फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के साथ ये सीन करने पर घंटों फूट-फूटकर रोईं थीं भाग्यश्री, फिर बताई वजह

Sat, 23 Feb 2019 01:04 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से सर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी यह पहली फिल्म थी। बताया जाता है कि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री रातों रात सुपरहिट हीरोइन बन गई थीं। 'मैंने प्यार किया' से जुड़े भाग्यश्री के ढेरों किस्से भी हैं जो आज भी सुनने को मिलते हैं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको इस फिल्म जुड़ा उनका एक किस्सा बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : file photo
फिल्म 'मैंने प्यार किया' साल 1989 में आई थी। इस फिल्म का 'कबूतर जा-जा' गाना उस समय काफी हिट रहा था। बताया जाता है कि इस गाने में सलमान खान को उनके साथ बाहों में भरने वाला एक सीन करना था। जैसी ही इस सीन को शूट किया गया तो भाग्यश्री फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इसके बाद सलमान खान घबरा गए और उसे पूछा कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया क्या.?
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : file photo
सलमान खान की इस बात का जवाब अभिनेत्री ने न में दिया। फिल्म का यह सीन शूट हो जाने के बाद 'मैंने प्यार किया' के डायरेक्टर ने भाग्यश्री से रोने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह रुढ़ीवादी परिवार से हैं उनके परिवार ने आज तक चूड़ीदार से ज्यादा ड्रेस पहनने की इजाजात नहीं दी। ऐसे में बाहों में भरने वाला सीन करते हुए वह घबरा गईं और रोने लगीं। 

4 of 5
Bhagyashree - फोटो : social media
बताया जाता है कि इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने अभिनेत्री को अपनी मर्जी से सीन करने की इजाजात दे दी थी। भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhagyashree - फोटो : file photo
पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें