फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में खुलेआम KISS करते दिखे प्रियंका-निक, सोशल मीडिया पर तस्वीरों ने लगाई आग

Sat, 23 Feb 2019 12:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Nick kissing - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी को 2 महीने हो चुके हैं। इन दो महीनों में प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। इस बीच प्रियंका की निक के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Nick kissing - फोटो : instagram
इंस्टाग्राम पर वायरल तस्वीरों में प्रियंका और निक की इस तस्वीर को 21 फरवरी का बताया जा रहा है। कैप्शन में दावा किया गया है कि प्रियंका और निक की यह तस्वीर Beverly Hills बिल्डिंग के पार्किंग की है। जहां पर प्रियंका और निक को पार्किंग में एक दूसरे को किस करते हुए स्पॉट किया गया। इसके साथ ही प्रियंका और निक की कुछ और तस्वीर भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Nick - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में प्रियंका और निक पार्किंग एरिया में एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा जेठानी सोफी टर्नर का जन्मदिन मनाते हुए दिखी थीं। सोफी टर्नर का बर्थडे 21 फरवरी को था। सोफी के बर्थडे पर प्रियंका ने अपनी जेठानी के लिए खूबसूरत सा मैसेज भी लिखा था। 

4 of 5
Sophie Turner priyanka chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था - 'जिनको भी मैं जानती हूं उनमें ये दोनों सबसे खूबसूरत और प्यारे हैं, जन्मदिन मुबारक हो सोफी टर्नर, मुझे उस दिन का इंतजार है जब तुम मेरे सामने दुल्हन बनकर आओगी और उस दिन तुम बहुत खूबसूरत लगोगी।' खबरों की मानें तो जोए और सोफी टर्नर की शादी इसी साल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Joe Jonas and Sophie Turner - फोटो : twitter
प्रियंका और सोफी में एक दोस्त का रिश्ता है और दोनों को कई बार बाहर घूमते और मस्ती करते देखा जाता रहा है। वहीं, निक- प्रियंका की शादी के हर फंक्शन में भी सोफी ने दस्तक दी थी। इस दौरान सोफी ने खुलकर मस्ती भी की थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें