फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagwan Dada: बंगला, लग्जरी गाड़ियां फिर भी चॉल में गुजरे अंतिम दिन, आखिर कैसे अर्श से फर्श पर आए भगवान दादा

Tue, 01 Aug 2023 08:09 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भगवान दादा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता भगवान आभाजी पलव यानी भगवान दादा ने फिल्म 'क्रिमिनल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अपने करियर के दौरान उन्होने कई बेहतरीन फिल्में की। उन्होंने न सिर्फ एक्टर,बल्कि एक निर्माता के रुप में भी इंडस्ट्री में काम किया है। अपने जमाने में भगवान पहले डांसिग और एक्शन हीरो माने जाते थे। अपनी दमदार फिल्मों की बदौलत उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया था। 

विज्ञापन

2 of 5
भगवान दादा

मगर झमेला और लबेला जैसी फिल्मों के बाद उनके सपने चकनाचूर से होने लगे। एक्टर इसके बाद से अपने जीवन के सबसे मुश्किल वक्त से गुजरने लगे। लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकिन भगवान को अपने आलीशान बंगले से निकलकर एक बस्ती में रहना पड़ा था। एक्टर के पास मंहगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन था, जिस जमाने में लोगों के पास एक गाड़ी भी नहीं होती है। उस समय उनके पास सात गाड़िया थीं। इसके साथ ही उनके पास एक आलीशान बंगला था, जिसमें 25 कमरे हुआ करते थे। 

विज्ञापन

3 of 5
भगवान दादा - फोटो : सोशल मीडिया

भगवान ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 'बहादुर', 'किसान' जैसी कई हिट फिल्में बनाई। उनकी फिल्म 'अलबेला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। मगर जब उन्होंने फिल्म हंसते रहना का निर्माण किया और फिल्म में किशोर कुमार को बतौर लीड एक्टर कास्ट किया, लेकिन कहा जाता है कि किशोर कुमार के नखरों के चलते फिल्म को बीच में ही बंद करना पड़ा।  

4 of 5
भगवान दादा - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने जीवन भर की कमाई दाव पर लगा दी थी। मगर फिल्म को बीच में ही बंद करने की वजह से उन्हें अपना सबकुछ बेचना पड़ा और मजबुरन एक चॉल में जिंदगी गुजारनी पड़ी।  

Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' से राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक आया सामने, राजा बन दमदार अवतार में दिखे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान दादा

उन्हें अपने जुहू में स्थित बंगले और सात कार को बेचना पड़ा था। इन कारों का इस्तेमाल वह सप्ताह के अलग-अलग दिन करते थे। राजा की तरह जिंदगी जीने वाले भगवान दादा अपने अंतिम दिनों में एक चॉल में रहते थे। साल 2002 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।  

यह भी पढ़ें- Zinda Banda Song: शाहरुख खान की जवान का जिंदा बंदा गाना रिलीज, शानदार लुक में थिरकते नजर आए SRK
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें