चांदनी भगवनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी भगवनानी ने वीडियो में आगे कहा, 'मैंने मैप के जरिए लोकेशन चेक की तो मुझे लगा कि बस उस रास्ते में नहीं जा रही है, जहां मुझे जाना है। इसलिए मैंने ड्राइवर से पूछा कि क्या आप मेरी लोकेशन पर जा रहे हैं, क्या आप मुझे वहां तक पहुंचा देंगे। मेरी इस बात का ड्राइवर ने कोई जवाब नहीं दिया तो मुझे लगा कि शायद वह व्यस्त होगा, लेकिन कुछ देर बाद अन्य लोगों ने जब उस ड्राइवर से अपनी लोकेशन के बारे में पूछा तो उसने उन्हें सही से जवाब दिया।'