फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की देवसेना का दिखा जलवा, 5 दिन में कमाई 8 करोड़ के पार

Fri, 02 Feb 2018 08:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'बाहुबली' की देवसेना यानि अनुष्का शेट्टी ने फिल्मों में हीरोइन को एक नया स्वरूप दिया है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अनुष्का शेट्टी के एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। उनकी फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर मान ली जाती है। इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भागमती' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ने 5 दिनों के अंदर ओवरसीज में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म आने वाले दिनों में और ज्यादा कमाई करेगी। आपको बता दें कि भागमती एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे मलयालम और तमिल में भी डब्ब किया गया है। यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को दुनियाभर के 200 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के डायरेक्टर जी अशोक के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग की थी। वीकेंड पर भी फिल्म ने काफी धमाल मचाया। आने वाले दिनों में भी फिल्म बहुत अच्छी कमाई करेगी। 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं आपको बता दें कि फिल्म ने यूएस बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं फिल्म ने भारत में करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें