फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाग मिल्खा भाग' के छह साल पूरे होने पर सोनम ने लिखा इमोशनल पोस्ट, अक्षय का छलका 'दर्द'

Fri, 12 Jul 2019 02:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhaag milkha bhaag and akshay kumar - फोटो : social media
एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को 6 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने में भी कामयाब रही। फरहान और सोनम दोनों के फिल्मी करियर के लिए 'भाग मिल्खा भाग' बेहद खास रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhaag Milkha Bhaag - फोटो : file photo
वहीं 'भाग मिल्खा भाग' के 6 साल पूरे होने पर सोनम कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस फिल्म से जुड़ी मेकिंग का वीडियो शेयर करते हुए सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इस बात को 6 साल पूरे हो चुके हैं जब मैंने 'बीरो' के तौर पर पर्दे पर कदम रखा था। ये एक विचारशील महिला थी जो मिल्खा सिंह की जिंदगी को एकदम से बदल देती है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने काफी मस्ती-मजाक किया था। सच में ये बेहद खास पल था।'
 
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद खास किस्सा है जिसके लिए अक्षय कुमार को हमेशा अफसोस होता है। इसी साल अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्हें इस बात का बहुत अफसोस है कि उन्होंने फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काम करने से मना कर दिया था।
अपने बयान में अक्षय ने कहा- 'सच कहूं तो एक फिल्म न करने का बहुत दुख होता है जिसका नाम 'भाग मिल्खा भाग'। मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन मैंने इसको करने की बजाय 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा' को चुन लिया। 
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने कहा- 'भाग मिल्खा भाग' ऐसी फिल्म है जिसको न करने पर मुझे सबसे ज्यादा अफसोस हुआ है।' ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इसी साल ही अक्षय कुमार ने 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा' की। उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान मुख्य भूमिका में थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
farhan akhtar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार के अनुसार उन्होंने फरहान अख्तर की इस फिल्म को देखा भी नहीं है। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' मशहूर ओलिंपियन मिल्खा सिंह की जिंदगी से प्रेरित थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। ये साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें