फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका के लिए सलमान के एहसानों को एक झटके में भूले अर्जुन कपूर, इंटरव्यू में किए थे कई बड़े खुलासे

Tue, 05 Mar 2019 09:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
arjun kapoor
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा से अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । मलाइका ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक ले लिया था । तब से अब तक वो अर्जुन के साथ हैं । इतना ही नहीं दोनों शादी करने का भी मन बना चुके हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
salman khan
अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है । अपने गैंग के साथ दोनों पार्टी करते दिखते हैं । एक-दूसरे के घर में आना-जाना बढ़ गया है । खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन अप्रैल में क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे । हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है । दोनों के रिश्ते से सलमान खान खासा नाराज हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
salman khan
इसकी वजह ये है कि अर्जुन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे । अर्पिता से ब्रेकअप हुआ तो अर्जुन, सलमान की भाभी यानी मलाइका के करीब आ गए । सलमान, बोनी कपूर के बेहद करीबी हैं लेकिन उनके बेटे की इस हरकत से वो अर्जुन से नाराज रहते हैं ।

4 of 7
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
इन सबके बीच अर्जुन कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है । इसमें अर्जुन, सलमान खान के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे हैं । रेडिफ को दिए इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया था कि क्या वो किसी फिल्म को साइन करने से पहले सलमान खान की सलाह लेते हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala
इस पर अर्जुन ने कहा था, 'नहीं । उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मैं उनके सपोर्ट से कुछ नहीं करना चाहता । मैं जो कुछ करूंगा अपने दम पर करूंगा । ये ठीक भी नहीं है । मुझे लगता है सलमान को भी ये चीज पसंद नहीं आएगी कि मैं उनके सपोर्ट से फिल्में करूं । मैं वही फिल्में करूंगा जिन्हें मैं खुद फाइनल करता हूं ।'
विज्ञापन

6 of 7
arjun kapoor, salman khan
सलमान और अर्जुन कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे । आज जब अर्जुन, मलाइका को डेट कर रहे हैं तो सलमान उनसे बात तक नहीं करते । बोनी कपूर से सलमान की अच्छी बात-चीत है लेकिन सिर्फ अर्जुन से वो खफा रहते हैं । बता दें कि अर्जुन का करियर बनाने में सलमान ने उनकी काफी मदद की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arjun Kapoor
सलमान ने ही अर्जुन को बताया कि वो अपने फिजीक पर कैसे काम करें और कैसे उन्हें बॉलीवुड में फिल्में मिलेंगी । आज अर्जुन, सलमान से नजरें तक नहीं मिला पाते हैं । खबर ये भी है कि अर्जुन कपूर की वजह से ही सलमान ने बोनी कपूर के नए प्रोजेक्ट 'नो एंट्री 2' में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें