फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में मनाई महाशिवरात्रि, तस्वीर साझा कर फैंस को ऐसे दी शुभकामनाएं

Tue, 05 Mar 2019 09:24 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mahashivaratri 2019 - फोटो : amar ujala
देशभर में सोमवार को महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भी देखने को मिली। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। आइए एक नजर बॉलीवुड के उन सितारों पर जिन्होंने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

2 of 6
Preity Zinta,Gene Goodenough - फोटो : social media
प्रीति जिंटा 
अभिनेत्री प्रीति जिंटा पति जीन गुडइनफ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर बड़े ही खास अंदाज में महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर यह दोनों टी-शर्ट में नजर आए जिस पर 'हर हर महादेव' लिखा हुआ था। प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट में फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 'भगवान शिव का सार हमारे भीतर से सभी बुरे विचारों और नकारात्मकता को नष्ट कर सकता है और हमारे और परिवार के बीच प्रेम, सकारात्मकता और खुशी फैला सकता है। आपको और आपके परिवार को महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामानएं जय भोले नाथ #HarHarMahadev #महाशिवरात्रि #ting'

 
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 को लेकर चर्चा में चल रहे एक्टर ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट के जरिए फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- 'महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

 

4 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन 
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर फैंस को कहा- 'ओम नम: शिवाय. हर हर महादेव।' इसके साथ ही उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर के साथ अपनी एक फोटो भी साझा की। 


 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ट्वीट पर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'इस महाशिवरात्रि पर भगवान शिव आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि दे।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajkummar rao - फोटो : file photo
'स्त्री' एक्टर राजकुमार राव ने ट्विटर पर लिखा- 'हर हर महादेव, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' इन सबके अलावा मल्लिका शेरावत, जैकी भगनानी, अमृता राव और रवीना टंडन जैसे बड़े सितारों ने भी अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। 

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें