आमिर खान (Aamir Khan) के भांजे इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बीते कुछ दिनों से अलग रह रहे हैं। इस बीच दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं। वहीं हाल ही में आई खबर इमरान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक इमरान को अवंतिका ने उनके जन्मदिन पर फूलों के गुलदस्ते के साथ एक नोट भेजा है। अवंतिका के इस कदम को नई शुरुआत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।