फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंधाधुन से बधाई हो' तक, ये 7 किरदार आयुष्मान खुराना को बनाते हैं खास

Wed, 17 Oct 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना फिल्मों में हमेशा अपने अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक अपने फिल्मी करियर में 10 के करीब में फिल्में की हैं। इन सभी फिल्मों में आयुष्मान खुराना ने अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों के दिलों जीता है। 18 अक्तूबर को उनकी आगामी फिल्म 'बधाई हो' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 'बधाई हो' की रिलीज से पहले आज हम आपको आयुष्मान खुराना के उन किरदारों से रूबरू करवाते हैं जिन्हें दर्शकों ने हमेशा पसंद किया। 
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म- विक्की डोनर
आयुष्मान खुराना की यह पहली बॉलीवुड फिल्म में है। इस फिल्म में उन्होंने शुक्राणु दान करने वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'विक्की डोनर' में आयुष्मान खुराना के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म- दम लगाके हईशा
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म साल 2015 में आई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'दम लगाके हईशा' में आयुष्मान खुराना ने ऐसे पति का किरदार किया है जिसकी पत्नी शारीरिक रूप से उससे काफी मोटी होती है साथ ही उससे ज्यादा पढ़ी-लिखी भी होती है। इस फिल्म को दर्शकों ने न केवल पसंद किया है बल्कि इस फिल्म को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 
 

4 of 8
फिल्म- मेरी प्यारी बिंदु
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ऐसे प्रेमी लड़के का किरदार निभाया है जो एक लड़की (परिणीति चोपड़ा) को बचपन से प्यार करता है लेकिन उसे कभी जाहिर नहीं करता है। आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

5 of 8
फिल्म- बरेली की बर्फी
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड कलाकार राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बरेली के ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जिसने अपनी बेवफा प्रेमिका के गम में एक किताब लिखी और यह किताब केवल फिल्म ही हीरोइन कृति सेनन को पसंद आई। फिल्म में उनके किरदार को परदे पर दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म- शुभ मंगल सावधान
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म भी पिछले साल रिलीज हुई थी। नॉनवेज कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने ऐसे लड़के का रोल किया है जो शादी से पहले खुद को शारीरिक रूप से कमजोर समझता है। शुरुआत में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। लेकिन जब फिल्म का रिव्यू अच्छा मिलना शुरू हुआ तो इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म- अंधाधुन
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने ऐसे फर्जी अंधे पियानो बजाने वाले का किरदार निभाया है जो अंधा होने का नाटक करता है। लेकिन एक घटना के बाद वह सच में अंधा हो जाता है। सस्पेंस और थ्रीलर से भरपूर अंधाधुन को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ राधिका आप्टे और तबू मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म- बधाई हो
आयुष्मान खुराना की यह फिल्म 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी चर्चा में है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ऐसे जवान बेटे का किरदार कर रहे हैं, जिसके पिता लंबी उम्र में के बाद फिर से पिता बनता हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें