शुरुआत करते हैं काजोल की हेलीकॉप्टर ईला से। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक पहले दिन ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो हेलीकॉप्टर ईला ने शुक्रवार को 75 लाख, शनिवार को 1.10 करोड़, रविवार 1.30 करोड़ और सोमवार को केवल 45 लाख रुपये बटोरे। इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 3.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।