संपूर्ण सिंह कालरा जिन्हें विश्वभर में गुलजार के नाम से जाना जाता है। गुलजार का कोई दायरा नहीं है, वो बहुत सारी विधाओं में निपुण हैं और लगातार उनमें काम भी कर रहे हैं। गुलजार का नाम लेते ही दिलो- दिमाग पर एक अलग ही छवि गढ़ जाती है। एक शायर, लेखक, गीतकार, निर्माता, निर्देशक सहित कई पहचान उनके नाम के साथ जुड़ी हुईं हैं। गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 को पंजाब के झेलम में हुआ था। जो अब पाकिस्तान में है। बंटवारे के समय उनका पूरा परिवार अमृतसर में आकर बस गया था। लेकिन गुलजार का मन अमृतसर में ना लगा और वो मुंबई चले आए।