जाने भी दो यारों
- फोटो : सोशल मीडिया
जाने भी दो यारों (1983)
यह फिल्म कुंदन शाह के निर्देशन में बनी एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक बेईमान बिल्डर का किरदार निभा रहे पंकज कपूर ने उम्दा प्रदर्शन किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि बासवानी, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश कौशक, भक्ति बर्वे ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्देशक कुंदन शाह को इंदिरा गांधी बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।