फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लिए सुपरहिट था साल 1997, चाची 420 से लेकर बॉर्डर तक ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Tue, 30 Jun 2020 04:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
90 के दशक में बॉलीवुड ने बहुत तरक्की की। फिल्मों पर ज्यादा पैसा खर्च किया जाने लगा इससे कमाई भी ज्यादा होने लगी। फिल्में आराम से 1997 में 10 करोड़ की कमाई करने लगीं। और इनमें से जो फिल्में ज्यादा अच्छी थीं उन्होंने 20-25 करोड़ की भी कमाई की। 1997 में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने पर्दे पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

2 of 8
चाची 420 - फोटो : फाइल फोटो
चाची 420
कमल हासन ने चाची 420 में एक बूढ़ी महिला का किरदार निभाकर दर्शकों को बता दिया कि वो सिनेमा के जादूगर हैं। अपनी बेटी से मिलने के लिए जिस तरह से वो फिल्म में दादी मां बनकर आए इसने दर्शकों के दिलों में उनके लिए खास जगह बना ली। इस फिल्म में उनका साथ तब्बू ने दिया।
विज्ञापन

3 of 8
इश्क - फोटो : Social Media
इश्क
चार सुपर स्टार से सजी इस फिल्म में दर्शकों ने कॉमेडी और ड्रामा देखा। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान और जूही चावला जैसे स्टार्स ने फिल्म को और बेहतरीन बना दिया। इस फिल्म ने आते ही पर्दे पर धुंआधार कमाई की।

4 of 8
दिल तो पागल है
दिल तो पागल है
शाहरुख खान ने तो तरक्की की सीढ़ी ऐसे चढ़ना शुरू किया कि वो सबसे तेज दौड़ने लगे। हर साल उनकी एक से एक बेहतरीन फिल्म रिलीज हो रही थी। दिल तो पागल है में शाहरुख के अलावा करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी मुख्य भूमिका निभाई। इसमें अक्षय कुमार ने भी छोटा सा रोल निभाया। 
विज्ञापन

5 of 8
दीवाना मस्ताना - फोटो : Social Media
दीवाना मस्ताना
ये दो ऐसे भाईयों की कहानी थी जो एक ही लड़की को पसंद करने लगते हैं। इस फिल्म में गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। कॉमेडी और ड्रामा से भरी ये फिल्म साल 1997 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही। 
विज्ञापन

6 of 8
Pardes
परदेस
दिल तो पागल है में धमाका मचाने के बाद शाहरुख खान की एक और बेहतरीन फिल्म ने दर्शकों को दिल जीत लिया। परदेस ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी कि आज तक इसकी चर्चा होती है। अमरीश पुरी और महिमा चौधरी के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

7 of 8
गुप्त - फोटो : Social Media
गुप्त
बरसात से एक्शन हीरो की छवि बना चुके बॉबी देओल ने गुप्त के सहारे बाक्स ऑफिस पर एक बार फिर से तहलका मचा दिया। इस फिल्म में उनका साथ दिया काजोल और मनीषा कोईराला ने। ये साल 1997 की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही।
विज्ञापन

8 of 8
बॉर्डर - फोटो : Social Media
बॉर्डर
1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म बार्डर साल 1997 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही। इस मल्टीस्टार फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिनेमाघरों के अंदर दर्शकों ने भारत के वीर सैनिकों की कहानी देखी। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक नया इतिहास रचा।

लॉकडाउन ने इस हीरोइन को सिखाया परिवार का मतलब, बोलीं, अब कभी शाम की कॉफी अकेले नहीं पी पाऊंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें