फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सालों से बॉलीवुड पर राज कर रहीं करीना कपूर, इन पांच फिल्मों में दिखा दमदार अभिनय

Tue, 30 Jun 2020 03:45 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर को आज बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' 30 जून 2000 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है और फिल्म के सभी सदस्यों के साथ प्रशंसकों का शुक्रिया कहा है। करीना कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली। उनके फिल्मों में आने से पहले करिश्मा इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री बन चुकी थीं ऐसे में करीना के लिए राह आसान हो गई थी। करीना आज भी टॉप की अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने करियर में एक से बढ़कर एक हिट दिए। इस मौके पर चलिए हम आपको करीना के करियर की टॉप पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
देव फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
देव
2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीना कपूर को एक अलग पहचान दी। करीना ने अपने दमदार अभिनय से इसे बिल्कुल जीवंत बना दिया। गोविंद निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फरदीन खान, ओम पुरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

3 of 6
चमेली - फोटो : सोशल मीडिया
चमेली
इस फिल्म को करीना के करियर का सबसे चैलेंजिंग रोल माना जाता है। 2004 में रिलीज हुई 'चमेली' में उनका किरदार एक वेश्या का था। क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने इसमें करीना के अभिनय को खूब सराहा।  

4 of 6
ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा
विशाल भारद्वाज की ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु और कोंकणा सेन शर्मा अहम किरदार में थे। इस फिल्म के लिए करीना को फिल्म फेयर का क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 6
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट
2007 में रिलीज हुई फिल्म में करीना के किरदार गीत ने सबसे ज्यादा छाप छोड़ी। फिल्म के डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ गए। करीना का बिंदास और चुलबुनापन दर्शकों को खूब भाया। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब
अभिषेक चौबे की ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। पंजाब में युवाओं के बीच ड्रग्स और नशे की समस्या को लेकर फिल्म बनाई गई थी। इसमें मुख्य किरदार में शाहिद कपूर, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और आलिया भट्ट हैं। फिल्म में करीना एक डॉक्टर की भूमिका में होती हैं।

इस अभिनेत्री ने साझा की बचपन की तस्वीर, मां और बहन के साथ दे रहीं पोज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें