फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त के 'खलनायक' अवतार से 'बाजीगर' शाहरुख खान तक, साल 1993 में इन फिल्मों का रहा जलवा

Thu, 25 Jun 2020 08:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड - फोटो : Social Media
पिछली रिपोर्ट में हम आपको साल 1992 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर और बड़े पर्द पर धूम मचाने वाली फिल्मों के बारे में बता चुके हैं। अब बारी है साल 1993 में रिलीज होने वाली फिल्मों की। ये साल कई मायनों में बॉलीवुड के लिए खास रहा। साल 1993 में 1992 से भी ज्यादा बड़े रिकॉर्ड बने। इस साल जहां संजय दत्त ने खलनायक बनकर दर्शकों की वाहवाही लूटी तो वहीं शाहरुख खान ने डर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली। तो चलिए आज आपको साल 1993 में रिलीज हुई कुछ खास फिल्मों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
डर - फोटो : Social Media
डर
साल 1993 के अंत में रिलीज हुई फिल्म डर शाहरुख खान के करियर की तीसरी फिल्म थी। दीवाना में एक रोमांटिक हीरो का किरदार निभाने के बाद शाहरुख ने नेगेटिव भूमिका निभाई। फिल्म में उनके साथ सनी देओल और जूही चावला जैसे बड़े स्टार थे। लेकिन यहां सारी लाइमलाइट शाहरुख ले गए थे। क...क..किरण वाले डायलॉग ने शाहरुख के इस अंदाज को बॉलीवुड में मशहूर कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
बाजीगर - फोटो : social media
बाजीगर
शाहरुख खान की दूसरी फिल्म बाजीगर में भी उन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वो अपने पिता की मौत का बदला लेते हैं। फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और काजोल थे। इस फिल्म से बॉलीवुड को शाहरुख और काजोल के रूप में एक नई जोड़ी मिल चुकी थी। इस फिल्म में कोई उस समय का कोई बड़ा हीरो नहीं था फिर इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।

4 of 7
खलनायक
खलनायक
संजय दत्त जब पर्दे पर खलनायक बनकर उतरे तो सारे अभिनेता उनके सामने उस दौर में फीके लगने लगे। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी नजर आए थे। ये फिल्म साल 1993 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एक थी। इसी फिल्म से सभी स्टार्स रातों रात छा गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
दामिनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दामिनी
'तारीख पर तारीख' सनी देओल के इस डायलॉग को कौन भूल सकता है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में महिलाओं की दशा दिखाती इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। मीनाक्षी शेषाद्रि ने तो दामिनी के किरदार को इतना बखूबी निभाया कि आज भी उसकी मिसाल दी जाती है। फिल्म में अमरीश पुरी का भी दमखम देखने को मिला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बढ़िया कमाई की थी। 
विज्ञापन

6 of 7
आंखे - फोटो : social media
आंखे
शाहरुख खान के डराने और संजय दत्त के खलनायक बनने के अलावा साल 1993 में कॉमेडी का भी खूब बोलबाला रहा। गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म आंखे ने दर्शकों को खूब हंसाया। खासकर उनके बंदर ने फिल्म में खूब धमाल मचाया। कादर खान जैसे वरिष्ठ अभिनेता ने इस फिल्म में जान डाल दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिरंगा - फोटो : amar ujala
तिरंगा
देशभक्ति से लवरेज फिल्म तिरंगा में फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर और राजकुमार नजर आए थे। बेहतरीन अदाकारी और डायलॉग से सजी इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ये फिल्म साल 1993 की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही।

1992 की ये सुपरहिट फिल्में, इसी साल शाहरुख हुए 'दीवाना' तो अक्षय ने 'खिलाड़ी' बनकर मचाया धमाल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें