फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए रहमान के शागिर्द के किन गानों ने मचाया धमाल, बर्थडे ब्वॉय का नाम है- बेनी दयाल

Wed, 13 May 2020 12:49 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दारु देसी, बदतमीज दिल, उड़े दिल बेफिकरे जैसे गीतों को गाने वाले गायक बेनी दयाल आज की पीढ़ी के लिए संगीत का एक तड़कता भड़कता चेहरा हैं। अपने सुरों से वह न सिर्फ हिंदी भाषा के लोगों को अपनी ओर खींचते हैं, बल्कि उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती और मराठी भाषाओं में भी गाने गाए हैं। असल बात तो यह है कि बेनी दयाल ने अपने करियर की शुरुआत ही तमिल गीतों से की। संगीत की दुनिया के राजा यानी ए आर रहमान के पसंदीदा गायकों में से एक हैं बेनी दयाल। आइए नजर डालते हैं इनकी अब तक की संगीतमय यात्रा पर।

बेनी दयाल ने हिंदी गीतों में अपने करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से की है। उनका इस फिल्म में गाया गीत 'पप्पू कांट डांस साला' बहुत हिट हुआ। ए आर रहमान के संगीत में उन्होंने इस फिल्म में 'नजरें मिलाना नजरें चुराना' भी गाया। इन दोनों ही गीतों ने बेनी दयाल को हिंदी संगीत की दुनिया में आते ही पहचान दिला दी। इसके लिए बेनी को न्यू म्यूजिकल सेंसेशन के स्टारडस्ट अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

2 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेनी की शुरुआत तो हो ही चुकी थी और वह लगातार बेहतरीन गीतों को गाते जा रहे थे। फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स' में उन्होंने गीत वैकेंसी को नीरज श्रीधर और सुजेने डीमैलो के साथ अपनी आवाज दी। वहीं सलमान खान की फिल्म 'युवराज' में उन्होंने 'तू ही तो मेरी दोस्त है' को श्रेया घोषाल और ए आर रहमान के साथ मिलकर गाया। लेकिन साल की सफल शुरुआत के बाद भी अभी बेनी के लिए वह गाना आना बाकी था जो अभी तक उनका पसंदीदा बना हुआ है। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' का गीत 'कैसे मुझे तुम मिल गई' बेनी दयाल का पसंदीदा गाना है। चलिए हम भी सुनते हैं।

विज्ञापन

3 of 10
बेनी दयाल - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 की शुरुआत होते ही बेनी दयाल को अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' में दो गीत गाने का मौका मिला। जिसमें से एक इस फिल्म का शीर्षक गीत 'दिल्ली 6' रहा और दूसरा है ए आर रहमान और तन्वी शाह के साथ 'रहना तू'। यह वही फिल्म है जिस के गीत 'मसकली' का रीक्रिएट वर्जन 'मसकली 2.0' बनाने पर अभी विवाद छिड़ गया था। हालांकि बेनी ने उस गीत को तो नहीं गाया लेकिन उनके यह दो गीत भी अच्छे खासे चर्चा में रहे थे।

4 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गाने कुछ कम ही मिल रहे थे क्योंकि बेनी सिर्फ एक भाषा में सीमित नहीं थे। अगले ही साल वर्ष 2010 में उन्होंने 'बदमाश कंपनी' और 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दी। 'बैंड बाजा बारात' में उन्होंने 'तरकीबें' और 'दम दम' गीतों को सलीम मर्चेंट और हिमानी कपूर के साथ मिलकर गाया। वहीं बदमाश कंपनी के शीर्षक गीत को बेनी ने अकेले ही गाया है। आइए सुनते हैं रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया यह गीत 'दम दम'।

विज्ञापन

5 of 10
बेनी दयाल, ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्ष 2011 में भी बेनी ने प्यार का पंचनामा, ऑलवेज कभी कभी, मेरे ब्रदर की दुल्हन और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी चार फिल्मों के लिए एक एक गीत गाया। इन चारों फिल्मों में से जो सबसे ज्यादा हिट हुआ वह गीत था 'आदत से मजबूर'। सलीम सुलेमान के संगीत में अमिताभ भट्टाचार्य का लिखा हुआ यह गीत बेनी दयाल के सबसे हिट गीतों में से एक है। तो फिर आइए सुनते हैं।

विज्ञापन

6 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेनी की मांग साल दर साल बढ़ती जा रही थी। अगले साल 2012 में उन्होंने जोड़ी ब्रेकर्स, एक मैं और एक तू, कॉकटेल, ओएमजी: ओ माय गॉड, हीरोइन, चक्रव्यू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और विश्वरूपम के लिए एक एक गीत गाया। इन सब में अगर सबसे हिट गीतों की बात करें तो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का 'द डिस्को सॉन्ग' और 'कॉकटेल' का 'दारु देसी' ने खूब नाम कमाया। इन दोनों गीतों को बेनी ने क्रमशः सुनिधि चौहान और शलमाली खोलगडे के साथ मिलकर गया।

विज्ञापन

7 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेनी के साल में गीत भले ही कम आते हों लेकिन उनके ज्यादातर गीत लोगों की जुबान पर जरूर चढ़ते थे। वर्ष 2013 में 'रेस 2' में शलमाली खोलगडे के साथ गाया 'लत लग गई' और उसी साल 'ये जवानी है दीवानी' के गीत 'बदतमीज दिल' को शेफाली अल्वारेस के साथ उन्हें दो बड़े बड़े हिट गीत मिले। बेनी ने 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के लिए 'हे मिस्टर डीजे' और 'शुद्ध देसी रोमांस' के शीर्षक गीत को भी गया। साल का विश्लेषण करके अगर बात करें तो 'बदतमीज दिल' उनका सुपरहिट गीत रहा।

8 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बेनी साल की लगभग हर ठीक-ठाक फिल्म में ठीक-ठाक गीत गा रहे थे। 'यारियां' के लिए 'एबीसीडी', 'मैं तेरा हीरो' के लिए 'बेशर्मी की हाइट' और '2 स्टेट्स' के लिए 'लोचा ए उल्फत' उनके लिए वर्ष 2014 के बड़े-बड़े गीत रहे। एक इंटरव्यू में बेनी ने बताया था कि 'लोचा ए उल्फत' उनके लिए सबसे मुश्किल गीतों में एक था। लेकिन उन्हें खुशी रही कि शंकर एहसान लॉय के संगीत में उन्होंने इस गीत को भलीभांति गाया।

9 of 10
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद बेनी मस्तीजादे, क्या कूल हैं हम, कपूर एंड संस, बागी, ट्रैफिक, एबीसीडी 2, दिलवाले और बेफिक्रे जैसी फिल्मों में कुछ गीत गाते रहे। लेकिन, इन सब में जो गीत हिट रहे वे थे शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' का कनिका कपूर और जोनिता गांधी के साथ 'प्रेमिका' और रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' का 'उड़े दिल बेफिकरे'। ये दोनों गीत खुद बेनी दयाल के भी पसंदीदा गीत हैं।

विज्ञापन

10 of 10
बेनी दयाल - फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे बेनी को जब मौका मिलता गया तो उन्होंने कुछ गाने और गाए हैं जिसमें 2017 की फिल्म 'ए जेंटलमैन' का 'डिस्को डिस्को' और उसी साल फिल्म 'भूमि' में 'ट्रिपी ट्रिपी'। वर्ष 2018 में उन्हें 'हिचकी' और 'लव पर स्क्वायर फुट' में गीत गाने का मौका मिला। वहीं, वर्ष 2019 में उन्होंने अर्जुन पटियाला, मिशन मंगल और द जोया फैक्टर में भी एक एक गीत गाया। हालांकि इन सभी गीतों ने कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वर्ष 2019 की ही फिल्म 'वॉर' में उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गीत 'जय जय शिव शंकर' को विशाल ददलानी के साथ अपनी आवाज दी। यह गीत कुछ लोकप्रिय हुआ। फिलहाल गीतों का आना जाना कोरोना वायरस की वजह से बंद है। इसलिए अब हमें बेनी दयाल के अच्छे गीत आने का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल के लिए 'जय जय शिव शंकर' तो सुन ही लेते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें