फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupa Dutta : बंगाली एक्ट्रेस पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार, दो साल पहले अनुराग कश्यप पर लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

Sun, 13 Mar 2022 03:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रूपा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रूपा दत्ता को पुलिस ने पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 12 मार्च को कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय पुसितक मेले की है। बिधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन के सुत्रों के अनुसार शनिवार को मेले में एक महिला को डस्टबिन में बैग फैंकते हुए देखने पर पुलिस को शक हुआ था, जिसके बैद महिला को पकड़ गया और यह मामला सामने आया।
विज्ञापन

2 of 5
रूपा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
शक क आधार पर जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बैग जांच की तो उसमें कई छोटे बैग मिले। पुलिस को महिला के बैग से 75 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि एक्ट्रेस के पास पैसे कहां से आए और वह बैग को डस्टबिन में क्यों फेंक रही थी।

विज्ञापन

3 of 5
रूपा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, एक्ट्रेस रूपा दत्ता ने पॉकेटमारी की बात स्वीकार कर ली है। रूपा दत्ता का कहना है कि वह बड़े-बड़े इवेंट और मेलों में जाकर भीड़ का फायदा उठा लोगों के पर्स चोरी करती थी। अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान भी एक्ट्रेस यहीं करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब भी लिखा हुआ है।

4 of 5
रूपा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस खबर के बाहर आने के बाद से हर कोई इसलिए हैरान है कि ऐसा क्या हो गया कि एक्ट्रेस लोगों के पर्स चोरी करने लगी। बता दें कि रूपा दत्ता बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वह कई सीरियल और टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपा दत्ता और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रूपा दत्ता वहीं अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 2020 में अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अभिनेत्री का कहना था कि अनुराग कश्यप ने फेसबुक पर गलत मैसेज भेजे थे, जिसके बाद यह मामला निकला था कि वह अनुराग नाम के किसी और व्यक्ति से बात कर रही थी। रूपा ने अपनी फेसबुक चैट के स्क्रीनशॉट को भी ट्वीट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें