फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर अंडे और सब्जियां खरीदने निकलीं नुसरत जहां, दुकानवालों से कहा- सही दाम पर बेचो

Sat, 28 Mar 2020 04:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने खुद को क्वारंटीन कर रखा है। हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में नुसरत कुछ समय के लिए घर से बाहर निकलीं और उन्होंने सब्जियां-अंडे खरीदे। सामान खरीदने के दौरान नुसरत ने मास्क लगाया हुआ है। नुसरत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
वो कोलकाता के वार्ड नंबर 82 की चेतला मार्केट में पहुंचीं। जो उनके घर से कुछ ही दूरी पर है। यहां पर उन्होंने सब्जी, फल और अंडे खरीदे। साथ ही नुसरत ने लोगों से निश्चित दूरी बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने लोगों को मार्केट में बने सर्किल के अंदर खड़े होने के लिए कहा।
विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
इसके साथ ही उन्होंने मार्केट में जरूरी सामान मिल रहा है या नहीं इसका भी जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वो सामान सही दामों पर बेचें। नुसरत ने इस दौरान ग्लव्स और मास्क भी पहन रखा था। बता दें कि इससे पहले नुसरत जहां अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए लोगों को जागरूक करती दिखाई दीं। 

4 of 5
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बाहर जाकर आम लोगों को मास्क भी बांटे थे और सभी को कोरोना से बचाव करने के तरीके भी बताए थे। कोरोना के चलते घर में बंद नुसरत खुद खाना बना रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने खाना पकाते अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : social media
वीडियो में नुसरत अपने फैंस से कह रही हैं कि घर पर रहकर ही अपनी पसंदीदा चीजें कीजिए और सकारात्मक रहिए। जैसे मैं रहती हूं। मैं घर पर ही योगा कर रही हूं, पेंटिंग कर रही हूं और कुकिंग कर रही हूं। आप सब भी घर पर ही सुरक्षित रहें। साथ ही नुसरत ने बंगाली में भी लोगों को सुरक्षित रहने का संदेश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें