फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nusrat Jahan: निखिल से पहले इस गैंगरेप के आरोपी से प्यार करती थीं नुसरत जहां, निकाह होते-होते रह गया

Wed, 09 Jun 2021 03:39 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कादर खान, नुसरत जहां, निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को आज कौन नहीं जानता। लेकिन अक्सर अपने राजनीति दांव पेंच और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं नुसरत जहां आज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से चर्चा में आ गई हैं। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन संग शादी रचाई थी। शादी के बाद जब नुसरत मांग में सिंदूर और साड़ी पहने सांसद में आई थीं तो लोग दंग रह गए थे। इतना ही नहीं नुसरत जहां के खिलाफ फतवे तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन आज नुसरत जहां ने खुलासा किया है कि वो पति निखिल के साथ नहीं रह रही हैं और उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। इस हैरान करने वाले खुलासे के चलते नुसरत सुर्खियों में छा गई है। आज हम आपको नुसरत जहां से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

ऐसे की थी करियर की शुरुआत
नुसरत जहां ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वालीं नुसरत ने देश के सर्वोच्च संस्था संसद तक में अपनी खास जगह बना ली है। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली 'शोत्रु' मिली। पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां ने सुपरस्टार जीत के अपोजिट काम हासिल किया था।
विज्ञापन

2 of 7
नुसरत जहां
लोकसभा की टिकट से लड़ा था चुनाव
कहा जाता है नुसरत जहां की लोकप्रियता देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नुसरत ने भी चुनाव लड़ा और ना सिर्फ लड़ा बल्कि जीत हासिल कर सांसद में पहुंच गईं। नुसरत ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से उन्हें हराया था। 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में नुसरत जहां ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं और उनके पास करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। अच्छा फिल्मी और राजनीति करियर होने के बाद भी नुसरत का नाता विवादों से भी रहा।
विज्ञापन

3 of 7
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
बलात्कार केस से जुड़ा था नाम
साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।

4 of 7
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
ब्वॉयफ्रेंड संग करने वाली थीं निकाह
सिर्फ यही नहीं कहा जाता है नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी। नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps
उठी थी गिरफ्तारी की मांग
इस खुलासे के बाद से ये मांग चल रही थी कि नुसरत को दोषी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। लेकिन बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का ये फैसला बहुत सारे लोगों के लिए आश्चर्य की तरह सामने आया। इस समय नुसरत जहां बांग्ला फिल्मों में नाम कमा रही थीं। इसी साल उनकी छः फिल्में एक साथ आई थीं।
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां और निखिल जैन
हिंदू रिति रिवाज से की नुसरत जहां ने शादी
अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून, 2019 को तुर्की में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। फिर नुसरत ने 25 जून को संसद में शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां के नाम पर जारी हुए थे फतवे
खास बात रही कि नुसरत जहां मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल रंग का चूड़ा पहने संसद पहुंची थीं। उन्हें देखकर लोग हैरान हो गए थे लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र की वजह से कुछ कट्टरपंथियों ने नुसरत को लेकर फतवे तक जारी कर दिए थे। वे जब भी किसी धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेतीं तो इसका विरोध किया जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें