सिंड्रेला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार इन दिनों ब्रिटेन में बताए जाते हैं। वहां उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह के साथ फिल्म ‘बेलबॉटम’ के ही निर्माता वाशू भगनानी की नई फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी जो फिल्में पूरी होकर रिलीज की राह तक रही हैं, उनमें फिल्म ‘सूर्यवंशी’ करीब डेढ़ साल से पूरी होकर वेटिंग में हैं। यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘पृथ्वीराज’, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ‘सिंड्रेला’ के अलावा जिन और फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है उनमें ‘रामसेतु’, ‘रक्षाबंधन’ और ‘ओएमजी2’ शामिल हैं। अक्षय कुमार के ऊपर इन दिनो हिंदी फिल्म जगत के करीब 1500 करोड़ रुपये लगे हुए हैं।