फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगम अख्तर को थी एक ऐसी अजीब लत, 6 बार में देख पाईं थीं फिल्म पाकीजा

Sat, 07 Oct 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
बेगम अख्तर - फोटो : amar ujala
बेगम अख्तर ने संगीत प्रेमियों को गजलों की कीमती विरासत सौंपी है। माना जाता है क‌ि उनकी आवाज में जो दर्द झलकता था उसे संगीत प्रेमी खुद दिल से महसूस कर सकते थे। जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से
विज्ञापन

2 of 7
बेगम अख्तर - फोटो : Self
बेगम अख्तर को ‌सिगरेट की लत थी और वह शराब की भी शौकीन थीं। उनकी शिष्या शांत‌ि हीरानंद के मुताबिक उन्हें सिगरेट की इतनी लत थी कि रमजान के दौरान इफ्तार करते वक्त जल्दी-जल्दी नमाज पढ़तीं और एक कप चाय पीने के बाद तुरंत सिगरेट सुलगा लेतीं। जब दो सिगरेट फूंक लेती उसके बाद जाकर फिर आराम से बैठकर नमाज पढ़तीं।

पढ़ें- B'Day Spl: 13 साल की उम्र में एक राजा ने किया था बेगम अख्तर का रेप, हादसे के बाद बन गई थीं मां
विज्ञापन

3 of 7
begum akhtar
चेन स्मोकर बेगम अख्तर ने सिगरेट की लत के चलते पाकीजा फिल्म छह बार देखी। वह हॉल में पाकीजा फिल्म देखने गई इस दौरान उन्हें तलब लगी। हॉल में ‌सिगरेट पीने की अनुमत‌ि नहीं थी इसलिए उन्हें बाहर जाकर सिगरेट पानी पड़ती।

पढ़ें- KBC 9: 10वीं पास महिला से बिग बी ने पूछा 1 करोड़ का सवाल, वो कुछ ऐसा बोली गर्व होगा उसपर

4 of 7
begum akhtar
इस दौरान फिल्म का कुछ न कुछ हिस्सा छूट जाता जिसके चलते वह अगले दिन फिल्म का वो हिस्सा देखने आतीं और सिगरेट के चक्कर ‌में दूसरा हिस्सा छूट जाता। इस तरह पाकीजा फिल्म वह छह बार में पूरी देख पाई थीं।
 
विज्ञापन

5 of 7
begum akhtar
बेगम अख्तर को उनक‌ी गायकी के लिए ढेरों पुरस्कार मिले। उनकी याद में यूपी सरकार भी हर साल बेगम अख्तर पुरस्कार देती है जो कि ऐसे गायकों को दिया जाता है, जिसने ठुमरी व गजल गायकी में विशेष योगदान दिया हो।
विज्ञापन

6 of 7
begum akhtar
कहा जाता है क‌ि उर्दू के मशहूर शायर ज‌िगर मुरादाबादी बेगम अख्तर के करीबी दोस्त थे। उनके बीच खूब हंसी-मजाक भी होता था। बेगम अख्तर की श‌िष्या शांत‌ि हीरानंद बताती हैं क‌ि बेगम ज‌िगर मुरादाबादी को सबके सामने खूब छेड़ती थीं। एक बार बेगम ने ज‌िगर से कहा, क‌ितना अच्छा हो क‌ि हमारी शादी आपसे हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
begum akhtar
हमारे बच्चे तो कमाल के होंगे, मेरी आवाज और आपकी शायरी दोनों का मेल। ज‌िगर मुरादाबादी बेगम अख्तर की बात सुनकर जोर से हंसे और जवाब द‌िया, लेक‌िन उनकी शक्ल अगर मुझ पर गई तो क्या होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें