फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों को इन पांच अभिनेत्रियों ने किया डेट, अब चर्चा में हैं तापसी पन्नू का नाम

Fri, 16 Oct 2020 07:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram: taapsee/ priyankachopra
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों वह मालदीव में अपनी बहनों के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। वहीं तापसी पन्नू के साथ डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बोए भी नजर आए हैं। इसके बाद से मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि तपासी पन्नू, मैथियास बोए को डेट कर रही हैं। याद दिला दें कि यह है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी के साथ किसी अभिनेत्री का नाम जुड़ रहा हो। इससे पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को न केवल डेट किया बल्कि कुछ ने तो उनके साथ शादी तक की है। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर..... 
विज्ञापन

2 of 6
राधिका आप्टे - फोटो : file photo
राधिका आप्टे
वेब सीरीज और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों के जीतने वालीं राधिका आप्टे ने अपना जीवन साथी विदेशी चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : file photo
प्रीति जिंटा
साल 2016 में प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी की थी। जीन गुडइनफ पेशे से बिजनेसमैन हैं। प्रीति जिंटा की शादी की खबर तब सामने आई थी जब सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। शादी की सभी रस्में लॉस एंजिल्स में हुई थीं।

4 of 6
सेलिना जेटली - फोटो : file photo
सेलिना जेटली
'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'खेल' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लॉन्च करने गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रिया सरन - फोटो : file photo
श्रिया सरन
इन्होंने अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' में काम किया था। श्रिया सरन ने रूसी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी राजस्थान के एक पैलेस में की। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा
इनकी शादी से पूरी दुनिया वाकिफ है। साल 2018 की चर्चित शादियों में प्रियंका चोपड़ा की शादी रही। प्रियंका ने 10 साल छोटे निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका, निक के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर वह पति के साथ लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

पढ़ें: हेमा मालिनी को एशा देओल ने दी जन्मदिन की बधाई, मां के लिए यूं जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें