फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की 2.0 कैबिनेट से पहले जानें फिल्मों में कौन से सेलेब्स बने नेता, एक्ट्रेस भी हैं शामिल

Thu, 30 May 2019 05:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री मोदी और उनके नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। इनमें से मनोरंजन जगत से राजनीति का रुख कर चुके सेलेब्स का नाम भी चर्चा में है। एक्टिंग से राजनीति में हाथ आजमाने वाले तो आपने खूब सुने होंगे आज बात करते हैं उन  अभिनेताओं की जिन्होंने फिल्मों में नेता बन फैंस का दिल जीता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
प्रकाश झा की राजनीतिक फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म राजनीति में अगर किसी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा तो वो थीं कटरीना कैफ। राजनीति करतीं कटरीना को साड़ी में भाषण देते हुए देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
विज्ञापन

3 of 6
arjun rampal - फोटो : instagram
अर्जुन रामपाल
कामयाब फिल्म 'राजनीति' में अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में अर्जुन के किरदार का नाम पृथ्वी है जिसे सत्ता से प्यार है, वो दिल से सोचता है, बहुत बोलता है। वो कभी भी एक जगह टिक कर नहीं बैठता, या तो प्यार करता है या फिर नफरत। निर्देशक प्रकाश झा की फिल्मों के केंद्र में अक्सर राजनीति होती है चाहे वो दामुल हो, गंगाजल या फिर अपहरण। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

4 of 6
सरकार राज - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन
फिल्म सरकार राज 2008 में रिलीज हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन ने बाला साहेब ठाकरे से प्रेरित किरदार सुभाष नागरे का निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था।
विज्ञापन

5 of 6
nayak - फोटो : social media
अनिल कपूर
फिल्म नायक में अनिल कपूर एक दिन के सीएम बने थे। साल 2001 में बनी ये फिल्म लोगों को काफी पंसद आई थी। अनिल कपूर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक नायक बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर को रिपोर्टर से एक राजनेता बनते दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यंगिस्तान - फोटो : Twitter
जैकी भगनानी
फिल्म 'यंगिस्तान' में एक नौजवान लड़के की कहानी है, जो भारत के प्रधानमंत्री का बेटा है, और जापान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हंसी-खुशी रह रहा है, मगर पिता की अचानक मौत हो जाने के चलते उस 28-वर्षीय युवक को प्रधानमंत्री बना दिया जाता है। 'यंगिस्तान' पॉलिटिक्स के बैकड्रॉप पर बनी एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें