बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सिद्धार्थ के ज्यादातर लिंक अप की खबरें उनकी फिल्मों की हीरोइन के साथ आई हैं। इन दिनों वह अपनी 'शेरशाह' की को-स्टार कियारा आडवाणी को डेट कर रहे थे। वहीं, अब सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। खबरें हैं कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। इस सबके बीच हम आपको सिद्धार्थ के अब तक किन अभिनेत्री के साथ अफेयर्स रहे हैं, वो बताने जा रहे हैं।