फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और बॉबी देओल ही नहीं, बल्कि ये एक्टर भी को-स्टार के साथ हो चुके हैं शर्टलेस

Wed, 16 May 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दमदार एक्शन और बेहतरीन डायलॉग्स के साथ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। 'रेस 3' के साथ खास बात यह है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और अनिल कपूर को छोड़कर पूरी स्टारकास्ट एकदम नई है।

फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज और अनिल कपूर के अलावा डेजी शाह,बॉबी देओल और साकिब सलीम भी मुख्य भूमिका में हैं। एक्शन से भरी 'रेस 3' के लंबे समय बाद बॉबी देओल किसी बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल पहली बार किसी फिल्म में सलमान के साथ शर्टलेस हुए हैं। वहीं केवल सलमान या बॉबी देओल ही नहीं खुद को हिट करने के लिए कई एक्टर एक साथ शर्टलेस होकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन एक्टर के बारे में जो एक साथ हुए शर्टलेस...
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म- रेस 3

इस फिल्म में सलमान खान और बॉबी देओल पहली बार किसी फिल्म में एक साथ शर्टलेस हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म- देसी ब्वॉज

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म में यह दोनों भी शर्टलेस हुए हैं। फिल्म के टाइटल सॉन्ग में दोनों को शर्टलेस दिखाया गया है।

4 of 8
फिल्म- ढिशुम

यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और वरुण धवन को उस समय शर्टलेस दिखाया गया है जब वह दोनों अक्षय कुमार से मिलने जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
फिल्म- दबंग

साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' में सलमान खान के साथ एक्टर सोनू सूद ने भी शर्टलेस सीन दिए हैं। फिल्म के एंड में इन दोनों का शर्टलेस सीन दिखाया गया है।  
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म- ब्रदर्स
साल 2015 में आई अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म में भी यह दोनों स्टार बॉक्सिंग रिंग में शर्टलेस नजर आते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
फिल्म- गुंडे
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म 'गुंडे' साल 2014 में आई थी। फिल्म में इन दोनों को भी शर्टलेस दिखाया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म- फोर्स

जॉन अब्राहम और विद्युत जामवाल की यह फिल्म 2011 में आई थी। इस फिल्म में यह दोनों स्टार शर्टलेस होकर फाइट करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें