फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल पहले सलमान खान ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी 'रेस 3', मेकर से कहा था- 'जाओ पहले...'

Wed, 16 May 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
race 3
सलमान खान और बॉबी देओल की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च हो गया । इस ट्रेलर में सलमान खान का स्वैग, बॉबी देओल का शर्टलेस अवतार और अनिल कपूर का एक्शन देखने को मिलेगा । सोशल मीडिया पर ट्रेलर को अच्छे और बुरे दोनों तरह के रिव्यू मिल रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
race 3
सलामन खान और फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी । इस दौरान सलमान खान ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया । उन्होंने कहा कि वो दो साल पहले इस फिल्म को रिजेक्ट कर चुके थे ।
विज्ञापन

3 of 5
race 3
उन्होंने कहा, 'मुझे ये फिल्म दो साल पहले ऑफर हुई थी लेकिन तब मुझे लगता था कि मैं रेस जैसी थ्रिलर फिल्म के लिए फिट नहीं हूं । मैंने रमेश तौरानी को फिल्म में कई बदलाव करने के लिए कहा था । उन्होंने फिल्म में बदलाव किए और फिर मैं इसके लिए तैयार था ।'



 

4 of 5
race 3
सलमान आगे कहते हैं, 'अब ये फिल्म बन चुकी है, ये बहुत ही मजेदार और एंटरटेनिंग फिल्म है । इसमें इमोशन, एक्शन, म्यूजिक, ग्लैमर सारी चीजें हैं ।' फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट के होने को लेकर भी सलमान ने बात की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
race 3
सलमान ने कहा, हम सबको फिल्म में किरदार के हिसाब से कास्ट किया गया है । सबको किरदार के हिसाब से फिल्म में ट्रीटमेंट दिया गया है । सलमान खान की ये फिल्म 15 जून को रिलीज होगी । इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें