Salman Khan
अब लगा कि ट्रेलर आ ही जाएगा। मगर सलमान खान ने एक और तमाशा किया-
इस ट्वीट को देखकर गुस्सा भी आया कि आखिर यह बंदा चाहता क्या है? चुपचाप ट्रेलर लॉन्च कर मामला रफा-दफा क्यों नहीं करता। फिर ख्याल आया कि यह सारा तमाशा इसलिए किया क्योंकि फिल्म की टीम ट्रेलर को लेकर लोगों के बीच हाइप बनाए रखना चाहती थी। करीब पौने छह बजे शाम को जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो वाकई धमाका हो गया। महज 18 घंटे के अंदर यूट्यूब पर ट्रेलर को 60 लाख बार देखा गया।