फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: कपूर खानदान की इस शादी में दिखा था आलिया भट्ट और कपूर सिस्टर्स का शाही अंदाज, यहां देखें तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 02:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरमान जैन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
जिस बिग फैट वेडिंग का हम सभी पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आज यानी 14 अप्रैल को होने जा रही है। शादी का जश्न कल मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हो गया है। अब नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान सहित सभी लोग रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यह एक प्राइवेट वेडिंग होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित 20-30 मेहमान ही शामिल होंगे। कल दोनों ही परिवारों के सदस्यों ने फैंस को अपने लुक्स से इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था।

 
विज्ञापन

2 of 5
अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा - फोटो : social media
करीना, करिश्मा से लेकर नीतू सिंह तक कपूर खानदान के सभी सदस्यों ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में फैंस को मेजर फैशन गोल्स दिए। कोई खूबसूरत चमकदार लहंगे में इनमें शामिल हुआ तो किसी ने साड़ी पहन सबको अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन अभी तक लोगों को दूल्हा-दुल्हन की एक भी तस्वीर देखने नहीं मिली है। ऐसे में रणबीर-आलिया की शादी के जश्न के बीच आज हम आपको कपूर खानदान की पिछली शादी से आलिया, करीना और करिश्मा कपूर सहित बाकी सदस्यों के आउटफिट्स की एक झलक दिखाने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया और रणबीर
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने परफेक्ट कपल गोल्स दिए। यह दोनों सितारे यहां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। रणबीर जहां एक तरफ नीले रंग की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किया हुआ लंहगा पहन किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। पिंक कलर के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

4 of 5
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media
नीतू कपूर
अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ अरमान जैन के रिसेप्शन में पहुंचीं नीतू कपूर बहुत ही खुश लग रही थीं। उन्होंने रणबीर के साथ मैचिंग करते हुए नीले रंग का हैवी एम्ब्रॉइडेड सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग का दुपट्टा पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : social media
कपूर सिस्टर्स का स्वैग
अपने भाई अरमान की शादी का हर फंक्शन करीना और करिश्मा ने बहुत ही खूबसूरती के साथ एंजॉय किया। हर समारोह में दोनों बहनों का अलग ही अंदाज सबके सामने आया था। शादी के दिन दोनों ने ही साड़ी पहनी थी। जहां करिश्मा ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, वहीं दूसरी तरफ करीना ने येलो कलर की साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें