'केजीएफ 2' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, रिलीज होते ही दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दौड़ लगा रहे हैं। फिल्म ने अपनी अखिल भारतीय रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। 'केजीएफ 2' इतने रिकॉर्ड तोड़ चुकी है कि इसे रिकॉर्ड मशीन कहना गलत नहीं होगा। अब इसने अपनी रिलीज के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म की तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी दर्शकों के बीच भी इतनी जबरदस्त मांग है कि इसे रिलीज करने के लिए स्क्रीन्स लगातार बढ़ाने पड़ रही हैं। फिल्म की स्क्रीन्स ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।