फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में अपनी शर्तों पर काम करता है ये एक्टर, अब कालाधन रखने वालों पर मारेगा 'रेड'

Mon, 12 Mar 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अजय देवगन ने अपने काम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड' की वजह से चर्चा में भी है। 'रेड' रिलीज होने से पहले उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड में कैसे काम करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
अजय ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि बॉलीवुड में अब तक काम करके वह काफी खुश और संतुष्ट हैं। वह कहते हैं कि अब तक उन्होंने जो भी काम किया अपनी शर्तों पर किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं जो कुछ भी करता हूं अपनी शर्तों पर करता हूं और यही मैं चाहता हूं।' 
विज्ञापन

3 of 4
अजय ने साल 1991 में आई अपने फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'दिलवाले', 'कंपनी', 'वंस अपोन टाइन ईन मुंबई', 'ओमकारा', 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी शानदार फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों को हंसाया और गंभीर भी किया है। आज अजय बॉलीवुड के बड़े स्टार में से एक हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म 'रेड' की तो इस फिल्म में अजय ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया है। यह मनी लॉन्ड्रिंग पर आधारित फिल्म है। अजय ने बताया कि 'रेड' फिल्म आयकर विभाग और उसके ऑफिसर कैसे काम करते हैं, आम दर्शकों के बताने में सहायक होगी। इस फिल्म में अजय के साथ इलियाना डीक्रूज भी नजर आएंगी और यह 16 मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें