फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में बैन हुई सुपरस्टार विक्रम की फिल्म Kadaram Kondan तो फ्लाइट लेकर सिंगापुर पहुंचे फैंस

Mon, 22 Jul 2019 01:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुपरस्टार विक्रम - फोटो : Twitter

साउथ के सुपरस्टार विक्रम कुछ भी करते हैं तो वे कुछ हटकर होता है। उन्हें कैरेक्टर में उतरने के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म Kadaram Kondan रिलीज हुई है। फिल्म में विक्रम की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच विक्रम के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

2 of 5
चियान विक्रम - फोटो : File pic

फिल्म का पूरा हिस्सा मलेशिया में फिल्माया गया है लेकिन दुर्भाग्य की बात ये है कि मलेशिया में ही इस फिल्म को बैन कर दिया गया है। दरअसल मलेशिया के सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को पास नहीं किया है। फिल्म Kadaram Kondan में जिस तरह से मलेशियाई पुलिस और समाज को चित्रित किया है सरकार उससे खुश नहीं है।
 



 

 

विज्ञापन

3 of 5
विक्रम
हालांकि बैन होने के बावजूद मलेशिया में विक्रम का एक बड़ा प्रशंसक वर्ग है इसलिए सुपरस्टार के कई मलेशियाई फैंस फिल्म देखने के लिए सिंगापुर आ रहे हैं। इसे ही अपने आप में सुपरस्टारडम कहा जाता है। वैसे भी विक्रम को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है।

4 of 5
विक्रम

कमल हासन द्वारा निर्मित और राजेश सेल्वा द्वारा निर्देशित फिल्म तमिल संस्करण के साथ, तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है। विक्रम और अक्षरा हासन को मुख्य भूमिकाओं में दिखाया गया है। उनके साथ लीना और अबी हसन को सहायक भूमिका में हैं। फिल्म को सकारात्मक रिव्यू मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महावीर कर्ण

इसके अलावा सुपरस्टार विक्रम (Chiyaan Vikram) 'महावीर कर्ण में काम करने जा रहे हैं। इसका बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। कई मायने में ये फिल्म बाहुबली जितनी भव्य होने वाली है। फिल्म को आर.एस. विमन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को यूनाइटेड फिल्म किंगडम द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें