सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी की खबरों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तैयारियों से जुड़ी एक रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसने फैंस को खुश कर दिया था। दावा किया गया कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। लेकिन इन सब खबरों के बीच अब अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की शादी की सच्चाई बताई है।