अंतरा माली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंतरा माली
बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर जगदीश माली की बेटी अंतरा माली को राम गोपाल वर्मा ने सबसे साल 1999 अपनी तमिल फिल्म ‘प्रेम काढ़ा’ में ब्रेक दिया था। यह फिल्म हिट रही जिसे तमाम अवार्ड मिले, इस फिल्म के बाद अंतरा माली ने रामगोपाल वर्मा की हिंदी में ‘मस्त’, ‘कंपनी’, ‘रोड’, ‘डरना जरूरी है’, ‘गायब’ और ‘नाच’ जैसी कई फिल्मों में अपने समय के बड़े सितारों के साथ काम किया। जब अंतरा माली निर्देशक बनीं तो उनकी फिल्म ‘मिस्टर या मिस’ को रामगोपाल वर्मा ने ही प्रोड्यूस किया। बाद में दोनों की पटी नहीं और रामू कैंप से निकलने के बाद अंतरा माली को कहीं और ठौर भी नहीं मिला। काफी कोशिशों के बाद फिल्मों में दोबार बात नहीं बनी तो अंतरा माली ने साल 2009 में जीक्यू मैगजीन के संपादक चे कुरियन से शादी कर ली और अभिनय को अलविदा कह दिया।