हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म मेकर करण इन दिनों अपनी अगली फिल्म जुग जुग जियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसी हुई है। दरअसल, फिल्म पर एक राइटर ने स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में रांची कोर्ट में फिल्म पर कॉपीराइट का मामला भी चल रहा है। हालांकि, जुग जुग जियो बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जिस पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। इससे पहले भी कई फिल्म इस सिलसिले में खूब सर्खियां बटोर चुकी है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-