करण जौहर ने विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया है। इस खास मौके पर एक तरफ जहां करण जौहर भावुक हो गए तो वहीं उन्होंने खुद को गौरवशाली भी बताया। करण जौहर मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद करण जौहर ने अपना अनुभव भी शेयर किया और बताया कि वो इसके लिए काफी पहले से ही एक्साइटिड थे।
विज्ञापन
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मेलबर्न में स्वतंत्रता दिवस से पहले सालाना सम्मान भारत की किसी प्रमुख हस्ती को दिया जाता है। जिसके चलते इस बार यह खास मौका भारतीय फिल्म निर्माता करण जौहर को मिला।
करण जौहर ने इस खास अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा- 'यह मेरे लिए बहुत असाधारण और भावनात्मक क्षण रहा है। यहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से मुझे अपने महान देश और उसके प्रति सभी लोगों के दिल में प्यार का एहसास हुआ। आज हम एक गौरवान्वित भारतीय हैं, भारत हम सभी के दिल की धड़कन है।'
इसके आगे करण ने कहा- 'यह सिर्फ एक देश नहीं बल्कि एक भावना है जो साहस, दृढ़ विश्वास और लचीलेपन के साथ खड़ा है। वैश्विक क्षेत्र में भारत केवल एक भूमि नहीं, एक ताकत है। मैं भारतीय सिनेमा और हमारे देश के लिए सभी के प्रेम के प्रति उनका आभारी हूं।'