मेरा नाम जोकर
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर - मेरा नाम जोकर
'मेरा नाम जोक'र में राज कपूर ने तीन भूमिका निभाई थी। वह फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही इसके डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। 1970 में रिलीज हुई यह फिल्म पांच घंटे लंबी थी, जिसमें दो इंटरवल रखे गए थे। इस फिल्म की शूटिंग में छह साल लगे और बजट इतना बढ़ गया कि राज कपूर को अपना आरके स्टूडियो ही गिरवी रखना पड़ा था। दरअसल, राज कपूर चाहते थे कि इस फिल्म के छह चैप्टर बने। हालांकि बाद में सिर्फ तीन चैप्टर में फिल्म को पूरा किया गया और इसी सब बदलाव के चलते बजट बढ़ता चला गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन अब इसकी गिनती बेहतरीन फिल्मों में होती है।