फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के बाद दुबई गए थे अर्जुन कपूर, 1 साल बाद असली वजह आई सामने

Tue, 23 Apr 2019 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi and arjun kapoor - फोटो : file photo
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) के बीच हमेशा दूरियां रहीं। दोनों कभी भी एक साथ नहीं देखे गए। हालांकि श्रीदेवी के निधन के वक्त अर्जुन कपूर फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़कर दुबई पहुंच गए थे। यह एक ऐसा लम्हा था जिसने सभी को सरप्राइज कर दिया था। श्रीदेवी के निधन को फरवरी में एक साल हो गया है। इस बीच पहली बार एक्टर ने बताया कि दुबई जाने का फैसला उन्होंने किन करीबियों की वजह से लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor - फोटो : twitter
वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया। अर्जुन कपूर ने बताया कि जब मुझे यह दुखद खबर मिली तो मैं तुरंत अर्चना शौरी मौसी से मिलने गया। उन्होंने कहा जो दिल कहे वही करो। इसके बाद मैंने अंशुला से बात की। दोनों से बात करने के बाद मैं पिता बोनी कपूर के पास दुबई गया। अर्जुन कपूर ने कहा- 'मैं और अंशुला हमेशा जाह्नवी और खुशी के साथ हैं। मुझे खुशी है कि मैंने उस वक्त अपने दिल की बात सुनी। मुझे अब किसी भी बात का कोई पछतावा नहीं है। यह ऐसी तकलीफ है जिसे मैं अपने दुश्मनों के लिए भी नहीं मांग सकता।'
विज्ञापन

3 of 5
sridevi - फोटो : twitter
अर्जुन ने आगे कहा- 'मेरी मां मेरे पिता को बहुत प्यार करती थीं। वो भी चाहतीं कि ऐसे समय में मैं अपने पिता के पास रहूं। उनके करीबी लोग उनके पास रहें। ये पल बहुत मुश्किल था। मैंने भी ये सब झेला है। मेरे अंदर जो खालीपन है वो सिर्फ अंशुला को महसूस होता है और वो ही इसे भर सकती है।' जिस वक्त श्रीदेवी का निधन हुआ था उस वक्त अर्जुन नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन ने 7 दिन की छुट्टी ली थी और इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ थे। यहां तक कि दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी को भी संभाला था।

4 of 5
arjun kapoor and boney kapoor - फोटो : file photo
अर्जुन को लेकर बोनी कपूर ने भी बयान दिया था। बोनी कपूर ने कहा था -'अर्जुन बहुत समझदार हैं और चारों बच्चे एक साथ हैं। अर्जुन को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है। श्रीदेवी के निधन के बाद वह सबकुछ छोड़कर सीधे मेरे पास दुबई पहुंच गया था। इस बीच अंशुला ने जाह्नवी और खुशी का ध्यान रखा था। सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि मेरे सारे बच्चे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arjun kapoor - फोटो : twitter
आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला की नजदीकियां जाह्नवी और खुशी के साथ बढ़ गई है। अक्सर इन चारों को एक साथ देखा गया। यहां तक कि अर्जुन ने जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया था। यहां तक कि अर्जुन जाह्नवी के साथ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी साथ गए थे। इसके बाद पूरा परिवार हाल ही में हुए 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' में एक साथ देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें