फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फरहान अख्तर से पहले इन कलाकारों को भी तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार, इस एक्टर ने तो तीन बार रचाई शादी

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने खंडाला के फॉर्म हाउस में रिंग सेरेमनी कर शादी की रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और गायक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने खंडाला के फॉर्म हाउस में रिंग सेरेमनी कर शादी की रस्में पूरी कीं। इस दौरान दोनों के परिवार और करीबी दोस्त इस समारोह में शामिल हुए। अभिनेता फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है। एक्टर ने साल 1998 में हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी से शादी की थी। लेकिन दोनों ने 16 साल बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद 5 साल तक शिबानी को डेट करने के बाद फरहान ने उनसे शादी कर ली। हालांकि, फरहान इंडस्ट्री के पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने दोबारा शादी कर अपना घर बसाया है। इंडस्ट्री में पहले भी कई कलाकार पहली शादी टूटने के बाद दूसरी शादी घर अपना घर बसा चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में-

 

पंकज कपूर

बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम शादी रचाई थी। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 5 साल तक ही कायम रही। नीलिमा और पंकज का एक बेटा शाहिद कपूर है। नीलिमा से तलाक की बाद पंकज में 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी की।

विज्ञापन

2 of 6
जावेद अख्तर, शबाना आजमी - फोटो : instagram/azmishabana18

जावेद अख्तर
फरहान अख्तर से पहले उनके पिता जावेद अख्तर भी दूसरी शादी कर अपना घर बसा चुके हैं। जावेद ने हनी ईरानी से पहले शादी की थी, लेकिन उन्हें बाद में शबाना आजमी से प्यार हो गया। ऐसे में 1984 में शबाना आजमी से शादी करने के अगले साल ही उन्होंने हनी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन

3 of 6
मिथुन चक्रवर्ती, योगिता बाली - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड के डिस्को डांसर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी दूसरी शादी के बाद अपना हमसफर चुना। अभिनेता ने साल 1979 में हेलेना ल्यूक से शादी की थी। लेकिन उन्होंने इसी साल अपनी शादी खत्म भी कर दी। इसके बाद मिथुन ने साल 1979 में ही योगिता बाली से शादी की गौरतलब है कि योगिता बाली की भी यह दूसरी शादी थी। मिथुन से पहले उन्होंने किशोर कुमार से शादी रचाई थी।

4 of 6
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने 1991 में उम्र में खुद से बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों की इस शादी से 2 बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद ही साल 2004 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद सैफ अली खान ने 2012 में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान से दूसरी शादी की। दूसरी शादी से सैफ अली खान के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं।

विज्ञापन

5 of 6
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

करण सिंह ग्रोवर

मशहूर अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने 2002 में श्रद्धा निगम से शादी की, लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने अभिनेत्री जेनिफर विंगेट संग शादी की। लेकिन उनकी यह शादी भी 2 साल में ही टूट गई। इसके बाद करण ने बॉलीवुड में एंट्री करते ही अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ साल 2016 में तीसरी शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

दीया मिर्जा 

बीते साल 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री दीया मिर्जा की यह दूसरी शादी थी। दीया ने साल 2014 में बिजनेस पार्टनर साहिल संघा के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 5 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद अभिनेत्री ने 15 फरवरी 2021 को बिजनेसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें