श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी है। जाह्नवी का इस सदमे से निकलना आसान बात नहीं है लेकिन वह अपने आप को संभालते हुए इस मुश्किल समय का डट कर सामना कर रही हैं। इस बीच जाह्नवी को एक और झटका लगा है और मामला उनकी मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी से ही जुड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
Janhvi Kapoor and Sridevi
दरअसल, Vogue मैगजीन के लिए जाह्नवी और श्रीदेवी को एक साथ शूट करना था। श्रीदेवी की मौत की वजह से उन्होंने इस शूट को अकेले ही करना पड़ा। खबरों की मानें तो जाह्नवी इस शूट को लेकर काफी भावुक हो गई थीं और बीते एक हफ्ते से काफी परेशान भी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
Janhvi Kapoor
जानकारी के मुताबिक जाह्नवी ने यह शूट सोमवार को सुबह मुंबई के डोम इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव पर किया। इस फोटोशूट के पहले जाह्नवी शूटिंग के बिजी शिड्यूल से निकालकर जिम में ज्यादा वर्कआउट करते हुए स्पॉट की गईं।
4 of 5
janhvi kapoor
हाल ही में जाह्नवी ने ईशान के साथ फिल्म के लिए रोमांटिक सीन मुंबई के बांद्रा में शूट किया है। सूत्रों की मानें तो यह दोनों स्टार्स जल्द ही आगे की शूटिंग के लिए कोलकाता जाने वाले हैं। यह फिल्म श्रीदेवी के दिल के काफी करीब थी। जाह्नवी चाहती हैं कि फिल्म की शूटिंग में बिल्कुल भी डिले न हो इसीलिए वह रात-दिन काम कर रही हैं।
आपको बता दें, 'सैराट' ही एक मात्र मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं जबकि ईशान 'Beyond The Clouds' से डेब्यू कर रहे हैं। ईशान की यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी। जबकि 'धड़क' जुलाई में रिलीज हो सकती है।