दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
फिल्म- छपाक
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में दीपिका मालती के किरदार में हैं जिसके लिए उन्होंने अपने चेहरे को लक्ष्मी के चेहरे की तरह किया हुआ है। इस काम को करने के लिए बड़े ही साहस की जरूरत था। जो दीपिका ने कर दिखाया। जहां कई मायनों में अभिनेत्रियों को उनकी खूबसूरती के लिए फिल्मों में लिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने इस फिल्म के लिए अपनी खूबसूरती को दरकिनार कर दिया है। इस फिल्म में दीपिका का जोश, जुनून और अपने कम के प्रति समर्पण भी देखने को मिलेगा।