फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर से पहले इस एक्टर से लव मैरिज कर चुकी थीं श्रीदेवी! 3 साल तक छिपाया ये रिश्ता

Sun, 25 Feb 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi
श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 22 साल पहले 1996 में शादी की थी। बोनी कपूर की यह दूसरी शादी थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर खास बांड शेयर करते थे लेकिन क्या आपको पता है बोनी कपूर से शादी करने से पहले भी श्रीदेवी शादी कर चुकी थीं? हालांकि श्रीदेवी ने अपनी इस शादी को तीन साल तक मीडिया से छिपाए रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
Sridevi
खबरों की मानें तो श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। यहां तक की उन्होंने मिथुन को उनकी पत्नी और अपने में किसी एक का चुनाव करने की शर्त भी रखी थी। कहा जाता है कि मिथुन और श्रीदेवी के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' से हुई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi
इन दोनों एक्टर्स ने कभी भी अपने अफेयर और शादी की बात को स्वीकार नहीं किया। इन दोनों ने साल 1985 में गुपचुप शादी कर ली थी हालांकि मिथुन पहले से ही शादीशुदा थे। कहा जाता है श्रीदेवी की वजह से ही मिथुन और बोनी कपूर के बीच दरार आ गई थी। जब मिथुन को इस बात का शक हुआ कि बोनी कपूर श्रीदेवी को पसंद करते हैं तो श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी तक बांध दी थी। 

4 of 5
Mithun Chakraborty
कहा जाता है कि जैसे ही मिथुन और श्रीदेवी की शादी के बारे में योगिता बाली को पता चला तो उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि लीडिंग डेली को दिए गए इंटरव्यू में योगिता ने कहा था - 'अगर वो दूसरी पत्नी ले आएंगे तो मैं इस बात को स्वीकार कर लूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
कुछ समय बाद श्रीदेवी को इस बात का अहसास हो गया था कि मिथुन योगिता बाली को तलाक नहीं देगे। इसके बाद साल 1988 में श्रीदेवी मिथुन से अलग हो गईं। श्रीदेवी और मिथुन की नजदीकियों से योगिता और मिथुन के बीच दूरियां काफी बढ़ गई थीं। श्रीदेवी के मिथुन की जिंदगी से जाते ही उनकी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें