फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना मोहपात्रा ने तापसी पन्नू को लगाई लताड़, अनुराग कश्यप का समर्थन करने पर भड़कीं गायिका

Thu, 24 Sep 2020 05:29 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोना मोहपात्रा, अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
फिल्म निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप पर हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिसके बाद से इस मामले को लेकर बॉलीवुड से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई हैं। कई अभिनेत्रियां जिन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम किया है, वो उनके बचाव में सामने आ रही हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू का नाम भी इन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल है। लेकिन हाल ही में इसी बात को लेकर गायिका सोना मोहपात्रा ने तापसी पन्नू को लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
सोना मोहपात्रा, अनु मलिक, तनुश्री दत्ता - फोटो : फाइल फोटो
सोना मोहपात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोना अक्सर हर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती हैं। बॉलीवुड में उठे #Metoo के मुद्दे पर भी सोना ने बेबाकी से अपनी राय रखी थी। अनु मलिक के वक्त भी सोना ने सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट किए थे और अलग अलग सितारों को आड़े हाथों लिया था। वहीं अब अनुराग कश्यप और पायल घोष के मामले पर भी सोना ने अपनी राय दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अनुराग का बचाव करने वाले लोगों पर हमला बोला है।
विज्ञापन

3 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : amar ujala mumbai
सोना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक के बाद एक लगातार ट्वीट किए हैं। अपने ट्वीट में सोना ने लिखा, "अनुराग कश्यप के 'सबसे बड़ी नारीवादी' होने के बारे में तापसी पन्नू द्वारा दिए गए बयान को मैंने पढ़ा था। यह दिखाता है कि वह इस बारे में कितना कम जानती हैं। कोई भी उनकी फिल्मों में महिलाओं के चित्रण को देखकर आप जैसा सोच सकता है।"
 

4 of 5
सोना मोहपात्रा - फोटो : amar ujala mumbai
सोना ने आगे कहा कि, 'ऐसा कहा जाता है.. #MeToo आंदोलन में हर कोई अपनी बात कहता है, इस मामले में पायल अपनी कहानी बता रही हैं, यह कष्टदायक है। मैंने अनुराग कश्यप के साथ काम किया है और मैंने ऐसा कुछ भी अनुभव नहीं किया है।' हालांकि सोना ने इस बात पर जोर दिया कि अगर अनुराग, पायल घोष द्वारा लगाए गए आरोपों के दोषी हैं तो यह पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप, पायल घोष - फोटो : instagram/anuragkashyap10, एएनआई
गौरतलब है कि पायल घोष ने बीती 19 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग करते हुए उनसे न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि पायल के इन सभी आरोपों को अनुराग ने सिरे से खारिज कर दिया। तो वहीं मामले में अनुराग के समर्थन में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां और उनकी दोनों पूर्व पत्नियां भी सामने आ गई हैं।

पढ़ें: श्वेता तिवारी हुईं कोरोना पॉजिटिव, एक अक्तूबर तक रहेंगी होम क्वारंटीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें