फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी ये फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, क्या लिस्ट में शामिल हो पाएगी एनिमल?

Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
फिल्म एनिमल का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसबंर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनिल कपूर की ओर से निभाए गए शक्तिशाली पिता-पुत्र बंधन को दिलचस्प ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है। इसमें रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं, जो पिता-पुत्र के रिश्तों के विषय पर प्रकाश डालती है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
Animal Advance Booking: एनिमल ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही कर ली करोड़ों की कमाई
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान
हाल ही में रिलीज हुई जवान में शाहरुख खान अपनी दोहरी भूमिका के माध्यम से पिता-पुत्र की भूमिका को बखूबी निभाते दिखे थे। आजाद और उनके पिता, विक्रम दोनों ही किरदारों में किंग खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म में दोनों पात्रों के बीच गहरे बंधन पर जोर दिया गया है, जो जवान की सबसे मजबूत कड़ी है।
विज्ञापन

3 of 5
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गदर 2
सनी देओल की गदर 2 के उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल अगस्त महीने में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता की ओर से निभाया गया तारा सिंह का किरदार अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंच जाता है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। टिकट खिड़की पर इसने 525 करोड़ से अधिक का कारोबार कर डाला था।

4 of 5
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ओएमजी 2
गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 भी जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में पकंज का किरदार अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए खुद ही कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला करता है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी।  बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 150 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर
रजनीकांत ने इस फिल्म से जबर्दस्त वापसी की है। फिल्म में वे सेवानिवृत्त जेलर की भूमिका में दिखे थे, जो अपने बेटे के रहस्यमयी ढ़ग से गायब होने के बाद  अपराधियों को पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया था। देश के साथ विदेश में भी फिल्म ने जबर्दस्त कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था।
Abhijeet Sawant: अमित के आरोपों पर खुलकर बोले अभिजीत सावंत, शो के बाद एल्बम की बिक्री से समझाई उपविजेता की जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें