फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, लिस्ट में एंट्री लेने के लिए तैयार रणबीर कपूर की एनिमल

Mon, 20 Nov 2023 01:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म के गाने और टीजर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। तू झूठी मैं मक्कार के बाद अभिनेता अब यह फिल्म लेकर आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह फिल्म कथित तौर पर तीन घंटे 21 मिनट की बताई जा रही है। ऐसे में आज हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रनटाइम काफी ज्यादा रहा है।
Anupriya Goenka: पारिवारिक परिशानियों से जूझ रही हैं अनुप्रिया गोयनका, अभिनेत्री ने निजी जीवन पर की खुलकर बात
विज्ञापन

2 of 5
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गैंग्स ऑफ वासेपुर
इस कल्ट क्लासिक का रन-टाइम 319 मिनट का था। कोई भी भारतीय थिएटर इस पांच घंटे की अवधि वाली फिल्म को चलाने के लिए सहमत नहीं हुआ, इसलिए इसे दो भागों में काट दिया गया और इसे तीन महीने के अंतराल पर रिलीज किया गया। यह फिल्म अनुराग कश्यप की बनाई गई अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
मेरा नाम जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा नाम जोकर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मेरा नाम जोकर का नाम आता है। इस फिल्म में कुल 11 गाने हैं। इसे राज कपूर के करियर को परिभाषित करने वाला प्रदर्शन माना जाता है। फिल्म का कुल समय चार घंटे और चार मिनट था। हालांकि, उस लंबी अवधि में इसमें दो अंतराल भी थे।

4 of 5
लगान - फोटो : ANI
लगान
आमिर खान अभिनीत लगान का कुल रन-टाइम तीन घंटे और 44 मिनट था। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अपनी लंबी अवधि के बावजूद यह फिल्म उस विशेष वर्ष में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में अकादमी पुरस्कार के लिए चुनी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहब्बतें - फोटो : social media
मोहब्बतें
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान स्टारर 'मोहब्बतें' कुल 3 घंटे 36 मिनट लंबी फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में किंग खान और बिग बी के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके गाने भी चार्टबस्टर साबित हुए थे।
Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद शाहरुख खान ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें