Ayesha Takia Azmi:
- फोटो : amar ujala
आयशा टाकिया आजमी
बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। आयशा को सोचा ना था (2005), डोर (2006) और वांटेड (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कुछ वक्त पहले आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। तस्वीरों में आयशा का लुक काफी बदला हुआ था। इसके बाद ही सोशल मीडिया पर ऐसा कहा जाने लगा कि आयाशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।