फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: आदिपुरुष से पहले भी रिलीज के बाद इन फिल्मों में हुआ बदलाव, पठान से प्यासा तक लिस्ट में कई शामिल

Thu, 22 Jun 2023 09:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मों में हुआ बदलाव - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में इन दिनों एक नाम गूंज रहा है आदिपुरुष। 16 जून को यह फिल्म गाजे-बाजे के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि यह फिल्म थिएटर्स में कमाल कर जाएगी। लेकिन हुआ उसका उल्टा, इस फिल्म पर जमकर विवाद जारी है। ओम राउत द्वारा फिल्म बनाई गई है और उसके डायलॉग्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। फिल्म में हनुमान जी के संवादों पर जमकर विवाद हो रहा है, जिसके बाद मेकर्स ने उनको बदलने का फैसला लिया है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के रिलीज होने के बाद उसमें बदलाव किया गया है। इससे पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
दबंग 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दबंग 3
दबंग 3 के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज के बाद घोषणा की कि उन्होंने स्वेच्छा से फिल्म के टाइटल ट्रैक हुड़ हुड दबंग से कुछ दृश्यों को हटा दिया है। इसके बाद फिल्म को नौ मिनट छोटा किया गया था। रिपोर्टों के अनुसार फिल्म के गाने नैना लड़े को भी छोटा किया गया। इस फिल्म के एक गाने में भगवा पहने साधुओं को गिटार के साथ नाचते हुए दिखाया गया था, जिसपर आपत्ति जताई गई थी। बाद में इसे हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Bollywood: फेमस डायरेक्टर्स के चहेते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, साथ मिलकर देते हैं हिट फिल्में
विज्ञापन

3 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हम आपके हैं कौन
रिलीज के बाद हम आपके हैं कौन की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत सकारात्मक नहीं था। 3 घंटे 26 मिनट चलने वाली यह फिल्म और भी लंबी थी। इसके बाद सूरज बड़जात्या ने इसमें अपने हिसाब से बदलाव किया जिसके बाद फिल्म छोटी हुई। 

4 of 5
फिल्म प्यासा का एक दृश्य - फोटो : Twitter
प्यासा
फिल्म आर्काइविस्ट और इतिहासकार शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर ने बताया कि 50 और 70 के दशक में गुरु दत्त और बिमल रॉय जैसे फिल्म निर्माताओं के लिए अपनी फिल्मों को संशोधित करना काफी आम था, अगर उन्हें लगता था कि दर्शक कहानी से जुड़ नहीं रहे हैं तो वह उसमें बदलाव करते थे। ऐसा कहा जाता है कि गुरुदत्त ने रिलीज के बाद प्यासा के सीन को फिर से शूट किया और एक गाना भी हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर भी जमकर बवाल हुआ था। दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर जमकर हंगामा किया गया था। सिनेमाघरों में तो इसफिल्म को ऐसे ही रिलीज किया गया लेकिन जब फिल्म ओटीटी पर आई तो इसमें बदलाव था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें