बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। ये बात सभी जानते हैं कि संजय से शादी करने से पहले करिश्मा बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं। हालांकि करिश्मा और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा की शादी का रिश्ता एक और खानदान में भेजा गया था।